ई-टेंडरिंग घोटाला, सीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी, ये मंत्री होंगे सदस्य

Ads

ई-टेंडरिंग घोटाला, सीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी, ये मंत्री होंगे सदस्य

  •  
  • Publish Date - May 2, 2019 / 12:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

भोपाल: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी समर के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि ई टेंडर घोटाले में अधिकारियों पर कार्रवाई की अनुशंसा के लिए सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी सीएम कमलनाथ की अध्यक्षता में काम करेगी। इस कमेटी में सरकार ने मंत्री तरुण भनोट, तुलसी सिलावट, बाला बच्चन और डॉक्टर गोविंद सिंह को सदस्य बनाया है।

Read More: मोदी-शाह पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 6 मई से पहले फैसला करे चुनाव आयोग

गौरतलब है कि मामले में जांच का जिम्मा सरकार ने ईओडब्ल्यू को सौंपा है। मामले में ईओडब्ल्यू ने 5 विभागों और 7 कम्पनियों के खिलाफ 9 एफआईआर दर्ज किया है। वहीं, अब तक ईओडब्ल्यू ने आईटी कंपनी ओसमों के 3 अधिकारी और एमपीएसआईडीसी के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

Read More: चुनाव प्रचार के दौरान सांप से खेलना प्रियंका को पड़ा भारी, निर्वाचन आयोग का रुख कर सकती है PETA

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन प्रमुख सचिव मैप-आईटी मनीष रस्तोगी ने ई-टेंडर घोटाला पकड़ा था। जल निगम के तीन हजार करोड़ के तीन टेंडर में पसंदीदा कंपनी को काम देने के लिए टेंपरिंग की गई थी। ईओडब्ल्यू ने कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टींम (सीईआरटी) को एनालिसिस रिपोर्ट के लिए 13 हार्ड डिस्क भेजी थी, जिसमें से तीन में टेंपरिंग की पुष्टि हो चुकी है। इसकी जांच तीन हजार करोड़ से बढ़कर 80 हजार करोड़ के टेंडर तक चली गई है। बीते साल जून में ईओडब्ल्यू ने प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में आईएएस राधेश्याम जुलानिया और हरिरंजन राव पर सवाल उठ चुके हैं।

दीजिए जवाब और जीतिए इनाम, आप सब से अनुरोध है इसे शेयर जरूर करें

Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?