सांसद तन्खा ने राज्यसभा में उठाया मस्क्युलर रोग का मुद्दा, कहा- छत्तीसगढ़ में दो बच्चे पीड़ित, सरकार टैक्स माफ कर करें मदद

Ads

सांसद तन्खा ने राज्यसभा में उठाया मस्क्युलर रोग का मुद्दा, कहा- छत्तीसगढ़ में दो बच्चे पीड़ित, सरकार टैक्स माफ कर करें मदद

  •  
  • Publish Date - March 18, 2021 / 06:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

जबलपुर। राज्यसभा में सांसद विवेक के तंखा ने मस्क्युलर रोग से पीड़ित बच्चों की पीड़ा को लेकर कहा कि इस रोग से पीड़ित बच्चों को बचाने के लिए इंजेक्शन पूरे विश्व में सिर्फ अमेरिका में ही बनती है। जिसकी कीमत भारत के लिए 16 करोड़ रुपए है।

Read More News: रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज : तेंदुलकर, युवी, युसुफ पठान की धुआंधार बल्लेबाजी से भारत फायनल में, वेस्‍टइंडीज लीजेंड्स

टैक्स मिला दिया जाए तो 23 करोड़ की एक इंजेक्शन होती है। अभी महाराष्ट्र की एक बच्ची के माता-पिता के आह्वान पर प्रधानमंत्री ने 7 करोड़ का टैक्स माफ किया। पर ये समस्या का पूरी तरह से हल नहीं है। अभी एक बच्ची बिलासपुर में, एक भिलाई छत्तीसगढ़ में पीड़ित है। भिलाई की बच्ची के परिवार मुझसे जबलपुर आकर मिले।

Read More News : ग्रुप कमांडेंट ए गुप्ता को गुरुवार को दी जाएगी अंतिम सलामी, मिग-21 की उड़ान के दौरान हुए थे शहीद 

इसी तरह देश मे 2500 बच्चे प्रति वर्ष पीड़ित है। किसी भी परिवार के लिए 23 करोड़ का एक इंजेक्शन लगा पाना संभव नहीं, इसलिए मेरी तरफ से 4 सुझाव है कि पहला केंद्र अमेरिका से बात कर मूल्य कम करवाए। दूसरा सरकार इस पर टैक्स माफ करें। तीसरा राज्य और केंद्र सरकार अन्य मद से इस पर छूट सरकार दें, ताकि बच्चों को बहुत ही कम कीमत पर या मुफ्त में ये इंजेक्शन लग सके।

Read More News:  शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर रॉड से हमला, कुत्ते के बच्चे को मारने का विरोध करने पर दो युवकों ने किया हमला

शीर्ष 5 समाचार