UP Lalitpur News| Image- Symbolic File
UP Lalitpur News: बांदा/ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र में धौर्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार को एक महिला एवं उसके दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ललितपुर सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जाखलौन थानाक्षेत्र में धौर्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक महिला और उसकी बेटी एवं बेटे की अज्ञात ट्रेन से कटकर मौत हो गई है, जिनकी पहचान दीपा यादव (35), उसकी बेटी शिवांगी (पांच) और बेटे कृष (दो) के रूप में हुई है।
अजय कुमार ने कहा कि महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मिलकर जान दे दी क्योंकि उसका पति शराब का आदी था और नशे की हालत में उससे झगड़ा करता था, (UP Lalitpur News) जिससे वह परेशान थी। उन्होंने बताया कि स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया।
UP Lalitpur News: सीओ ने बताया कि महिला अपने तीन बच्चों और अपने पति विक्की यादव के साथ मायके धौर्रा गांव में रह रही थी तथा उसका पति शराब पीने का आदी है। यह चर्चा रही कि दीपा गर्भवती थी। हालांकि इस बारे में सीओ ने कहा कि ‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस बता पाएगी कि महिला दीपा यादव गर्भवती थी या नहीं।’’
इन्हें भी पढ़ें:-