पूर्व कांग्रेस नेता की बेटी को शादीशुदा प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, इस हालत में मिली लाश, देखें Video

Ads

पूर्व कांग्रेस नेता की बेटी को शादीशुदा प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, इस हालत में मिली लाश, देखें Video

  •  
  • Publish Date - January 16, 2020 / 01:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

बिलासपुर। पूर्व कांग्रेस नेता शंकर माली की बेटी की लाश 12 दिनों के बाद कोनी के ग्राम बिरकोना खार में गुरुवार को मिली। मोहल्ले में रहने वाले युवक से उसका प्रेम संबंध था, आपस मे विवाद होने पर प्रेमी ने गला दाबाकर हत्या कर दी, फिर उसकी लाश खार में फेंक दी थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

Read More News: होश उड़ा देने वाली खबर, यूट्यूब पर ये चैनल दिखा रहे पोर्न, धड़ाधड़ .

सिविल लाइन पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 का मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिलन चौक कुदुदंड निवासी कांग्रेस के दिवंगत नेता शंकर माली की 37 वर्षीय बेटी रीना उर्फ सीमा माली दो बच्चों के साथ रहती थी। बीते 5 जनवरी की शाम वह घरेलू सामान लेने घर से निकली और घर वापस नहीं आई।

Read More News: दुनिया में इस मुस्लिम देश के नोट पर छपा है गणेश जी की तस्वीर, जानिए…

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू किया। कॉल डिटेल और सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर एक संदेही प्रभात यादव की मामले में संलिप्तता पाई गई। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई, जिमसें रीना के हत्या का खुलासा हुआ।

Read More News:  दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग जारी, जानिए इस सूची में क..

पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रभात का रीना से प्रेम सम्बंध था। घटना के दिन प्रभात ने सीमा से संपर्क कर उसे अपनी बाईक में लेकर घुमाने बिरकोना की तरफ गया था। शराब के नशे में प्रभात रीना से सम्बंध बनाने लगा, जिसके कारण रीना का प्रभात से विवाद होने लगा।

Read More News: रतन टाटा ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- सरकार ने ढेर सारे ‘दूरदर्शी…

बताया जा रहा है कि आरोपी को अपनी पत्नी से इस प्रेम संबंध के खुलासे से परिवार के टूटने का डर था। लिहाजा उसने रीना के दुपट्टे से ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को खार में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी प्रभात को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

Read More News: 14 साल की बेटी का पिता कर रहा था शोषण, सीक्रेट कैमरे में नजर आया कर…