जवानों को बस्तर में बड़ी सफलता, एक साल में 96 नक्सलियों का खात्मा, पर्चा फेंककर किया कबूल

जवानों को बस्तर में बड़ी सफलता, एक साल में 96 नक्सलियों का खात्मा, पर्चा फेंककर किया कबूल

जवानों को बस्तर में बड़ी सफलता, एक साल में 96 नक्सलियों का खात्मा, पर्चा फेंककर किया कबूल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: July 19, 2019 1:53 pm IST

सुकमा: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर के सुकमा जिले से सुरक्षा में तैनात जवानों की कामयाबी की खबर सामने आई है। बड़ी बात यह है कि जवानों की कामयाबी का बखान खुद नक्सली कर रहे हैं। दरअसल नक्सलियों ने सुकमा के आस-पास के इलाकों में पर्चा फेंककर बताया है कि बस्तर के जवानों ने एक साल के भीतर दण्डकारण्य में 96 नक्सलियों को मार गिराया है।

Read More: MCU के पूर्व कुलपति बीके कुठियाला की जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी, कल आ सकता है फैसला

पर्चा फेंककर नक्सलियों ने इस बात को कबूल किया है कि एक साल में भीतर 96 नक्सली मारे गए हैं और दक्षिण सब जोनल में 57 साथियों का मारा जाना नक्सलियों ने स्वीकार किया है। उन्होंने पर्चे में कहा है कि परिस्थितियों का सही से आंकलन नहीं कर पाने के चलते यह नुकसान हुआ है।

Read More: वेटनरी यूनिवर्सिटी के कुलपति को गिरफ्तार करवाने वाले को 51 हजार का ईनाम, जानिए क्या है मामला

बताया जा रहा है कि नक्सलियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने यह पर्चा जारी किया है। वहीं, नक्सलियों ने 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सलियों ने किया शहीदी सप्ताह मनाने का आह्वान किया है।

Read More: 7th Pay Commission: UPSC में निकली भर्ती, 7वें वेतन आयोग के अनुसार मिलेगी सैलरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"