बाहरी राज्यों से सुकमा के ग्रमीण इलाकों में नक्सलियों ने दी दस्तक, चुनाव के दौरान बड़ी वारदात की आशंका

Ads

बाहरी राज्यों से सुकमा के ग्रमीण इलाकों में नक्सलियों ने दी दस्तक, चुनाव के दौरान बड़ी वारदात की आशंका

  •  
  • Publish Date - April 9, 2019 / 03:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

सुकमा: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर में हुए नक्सली घटना के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले खबर मिली है कि जिले में भारी संख्या में नक्सलियों का जमवाड़ा लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि चिंतागुफा के एलमागुंडा इलाके में 100 से 150 की संख्या में नक्सली देखें गए हैं। बता दें मंगलवार को नक्सलियों ने प्रदेश के वनांचल क्षेत्र के दंतेवाड़ा जिले में बड़ी घटना को अंजाम दिया है। हमले में दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई और 4 जवान शहीद हो गए।

Read More: भीमा मंडावी के काफिले पर हमले को नक्सलियों के इस डिवीजन ने दिया अंजाम, जानिए

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव 2019 का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते वे बड़ी घटना कां अंजाम देने के इरादे से बाहरी राज्यों से सुकमा इलाके में पहुंचे हुए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि सभी नक्स्ली आधुनिक हथियारों से लैस हैं।

Read More: देखिए बस्तर में हुए नक्स​ली हमले की Exclusive Photos

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर पहले चरण में मतदान होना है यानि बस्तर सीट पपर 11 अप्रैल को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। ऐसे समय में नक्सलियों का इलाके में दस्तक देना कोई बड़ी वारदात की ओर इशारा करता है। ये इशारे तब और पुख्ता हो जाते हैैं जब नक्सली पहले ही लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान कर चुके हैं।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/tsfUpoagxUU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>