जनमिलिशिया प्लाटून कमांडर की हत्या, नक्सलियों ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट

जनमिलिशिया प्लाटून कमांडर की हत्या, नक्सलियों ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट

जनमिलिशिया प्लाटून कमांडर की हत्या, नक्सलियों ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: June 16, 2019 2:31 pm IST

दंतेवाड़ा। जगदलपुर के किरंदुल थाना क्षेत्र में हिरोलि गांव में एक जन मिलिशिया प्लाटून कमांडर की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने ही की कमांडर मंगल की हत्या है। नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की जमकर पिटाई भी की है।

ये भी पढ़ें- नरवा, गरुवा, घुरवा बारी योजना के गौठान में किसी ने लगा दी आग, लाखों…

बता दें कि दंतेवाडा में नक्सलियों का कहर एक नक्सली पर ही टूटा है। किरंदुल थानाक्षेत्र के हिरोली गांव की ये घटना है। नक्सलियों ने अपने ही साथी की पीट पीट कर हत्या कर दी। मारा गया नक्सली मिलिशिया प्लाटून कमांडर मंगल है। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से मंगल पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित है।

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना, सरोना में कचरा फेंक रहा निगम, 15 जून क…

जानकारी के मुताबिक मारे गये नक्सली की हत्या के साथ ही दो ग्रामीणों की बेदम पिटाई भी की है। पिटाई के बाद नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों को छोड़ दिया है। दो दिन पहले नक्सलियों ने इनको अगवा किया था। इस घटना के बाद पुलिस नक्सली के शव की बरामदगी की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- सिरफिरे छात्र के हमले से घायल हुई नाबालिग छात्रा की मौत, इलाज के दौ…

नक्सलियों ने अपने ही साथी की हत्या क्यों की है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि घटना के बाद गांव वालों में भय व्याप्त है।

ये भी पढ़ें- कोलकाता में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी छिपा था छत्तीसगढ़ मे…


लेखक के बारे में