रायपुर। पद्मश्री स्वर्गीय पुनाराम निषाद की स्मृति में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय टेनिस बॉल डे एंड नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में रायपुर की टीम ने खिलाब अपने नाम किया। सामाजिक संस्था “निषाद बंधु” के द्वारा आयोजित निषाद बंधु प्रीमियर लीग 2021 में छत्तीसगढ़ निषाद समाज के रायपुर, दुर्ग, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बेमेतरा, कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली, बलौदाबाजार, गरियाबंद, रायगढ़, कवर्धा, कांकेर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
Read More News: पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित, इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को बंद
20 व 21 मार्च को आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन 20 मार्च को प्रातः 10 बजे रायपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में हुआ। 3-3 टीमों के 5 पूल में सभी मैच खेले गए। लीग का प्रत्येक मैच 6 ओवर का था।
लीग मैच में रायपुर, बालोद, बेमेतरा धमतरी और कांकेर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्वाटर फायनल में रायपुर और बेमेतरा का मुकाबला हुआ। जिसमें रायपुर ने सुपर ओवर में कामयाबी पाई और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कांकेर और धमतरी के बीच सेमीफाइनल मैच में कांकेर ने 98/10 का स्कोर खड़ा किया और धमतरी को 90/07 पर समेट लिया और कांकेर की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। दूसरा सेमीफाइनल में रायपुर ने 103/02 का स्कोर किया और बालोद की टीम 74/9 पर सिमट गई।
Read More News: चेंबर चुनाव में सीटों और मतदान के प्रतिशत के अंतर से बदला समीकरण, कम सीट के बावजूद जय व्यापार को मिला अधिक समर्थन
कांकेर और रायपुर की टीम फायनल में भिड़ी
फाइनल मैच कांकेर और रायपुर टीम के बीच हुआ। कांकेर ने 47/5 का स्कोर खड़ा किया जिसे रायपुर ने 5.1 ओवर में ही हासिल कर लिया और निषाद बंधु प्रीमियर लीग 2021 के पहले सत्र का खिताब रायपुर की टीम ने अपने नाम कर लिया। पुरुस्कार वितरण समारोह में विशिष्ठ अतिथि एम आर निषाद अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड, आनंद निषाद प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज, पंडवानी गायिका जोशी बहनें की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।
Read More News: रायपुर : चेंबर चुनाव के लिए 8 उपाध्यक्ष और 8 मंत्री पद की गिनती लगभग पूरी, जय व्यापार पैनल के सभी प्रत्याशियों को निर्णायक बढ़त
वरिष्ठजनों ने कहा- युवाओं को संगठित करना है..
निषाद बंधु प्रीमियर लीग 2021 के सफल आयोजन पर वरिष्ठजनों ने अपने अपने विचार दिए। कहा कि क्रिकेट मैच खेलना एक खेल जरूर था। जिसमें हार एवं जीत लगी है लेकिन दूसरे दृष्टिकोण से हम देखें तो यह समाज के युवाओं को संगठित करना। समाज के युवाओं को समाज के प्रति जागृत करना। समाज के युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना। इसका मुख्य उद्देश्य रहा है क्योंकि सामाजिक कार्यक्रम में, सामाजिक गतिविधियों में, सामाजिक बैठकों व मीटिंग में युवाओं का सक्रिय रूप से भाग लेना एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में विभिन्न पदों पर पद को प्राप्त कर सामाजिक गतिविधि को सही रूप में समाज को विकास की ओर ले जाने का प्रयास करना जब तक युवा लोग अपने कंधों पर, अपने हाथों पर नहीं लेंगे। तब तक समाज का सही विकास हो पाना संभव नहीं है। अतः समाज के युवा गन सभी प्रकार के सामाजिक गतिविधियों में आगे आकर। समाज को नई दिशा देना सुनिश्चित करें।