मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात के बाद भी नहीं निकला कोई हल, जूडा ने कहा- नहीं मिला लिखित ऑर्डर, जारी रहेगी हड़ताल

Ads

मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात के बाद भी नहीं निकला कोई हल, जूडा ने कहा- नहीं मिला लिखित ऑर्डर, जारी रहेगी हड़ताल

  •  
  • Publish Date - June 6, 2021 / 11:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

भोपाल: अपनी मांगों को लेकर पिछले लगभग एक हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने रविवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से मुलकात की। इस दौरान जूडा के प्रतिनिधियों और मंत्री सारंग के बीच लंबे चर्चा हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। इसके बाद जूडा ने हड़ताल जारी रखने की बात कही है।

Read More: पंचायत मंत्री के OSD के नाम पर महिला अधिकारी से ठगी, ट्रांसफर-पोस्टिंग का झांसा देकर उड़ाए रुपए, ठग के खिलाफ FIR दर्ज

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से मुलकात के बाद जूडा प्रतिनिधियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने मांगों को पूरा करने का कोई वादा नहीं किया। जिन मांगों को मानने की बात कही गई थी, उनका लिखित ऑर्डर नहीं मिला है। फिलहाल हमारी हड़ताल जारी रहेगी। 

Read More: इतिहास में आज, बागमती नदी में समा गई थी चलती ट्रेन, सैकड़ों लोगों की आज तक लाश भी नहीं मिली

बता दें कि अपनी मांगों को लेकर का प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं, हाईकोर्ट ने जूडा के हड़ताल के मामले में सुनवाई करते हुए हड़ताल को अवैध करार दिया था, जिसके बाद से प्रदेश के 300 जूडा ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Read More: अपनी मस्ती में जा रहा था युवक तभी चलती मोपेड में लग गई आग, देखें फिर क्या हुआ