सामान्य रोगियों को नहीं मिल रहे डॉक्टर, अधिकतर निजी अस्पतालों में लगे हैं ताले, प्रशासन ने शुरु कराए फीवर क्लिनिक

Ads

सामान्य रोगियों को नहीं मिल रहे डॉक्टर, अधिकतर निजी अस्पतालों में लगे हैं ताले, प्रशासन ने शुरु कराए फीवर क्लिनिक

  •  
  • Publish Date - April 10, 2020 / 03:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

जबलपुर। कोरोना संकट के समय संस्कारधानी के अधिकतर निजी अस्पताल और उनके डॉक्टर तालाबंदी कर नदारद हो गए हैं। लोगों को सामान्य रोगों का उपचार नहीं मिल पा रहा है। सामान्य बुखार और अन्य रोगों से पीड़ित लोग दर-दर भटक रहे हैं। ऐसी स्थिति में प्रशासन ने मोर्चा संभाला है।

ये भी पढ़ें- कोरबा में मिला नया कोरोना पॉजिटिव मरीज, जमाती के संपर्क में आने से …

निजी अस्पतालों में बुखार के रोगियों का इलाज ना होने पर जिला प्रशासन ने दो निजी अस्पतालों में फीवर क्लिनिक शुरू करवाए हैं। दोनों अस्पतालों में होगी बुखार के मरीजों की जांच और इलाज की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन, क्वारेंटाइन एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर 28 केस द…