कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को दिया मानहानि का नोटिस, कहा- इस आरोप के चलते हुई प्रतिष्ठा धूमिल

Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: April 16, 2019 1:00 pm IST

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच सियासी बयानबाजी का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इसी की बानगी है कि वर्तमान में देश के 4 दिग्गज नेताओं पर चुनाव आयोग ने प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। चुनाव प्रचार के बीच अब व्यक्तिगत हमले बी तेज हो गए हैं। ऐसे ही एक मामले में लोकसभा सीट के लिए संभाग से कांग्रेस प्रत्याशी देवाषीश जरारिया ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे को मानहानि का नोटिस दिया है।

ये भी पढ़ें-बीएसपी नेता के बिगड़े बोल, समर्थको और उम्मीदवारों को दे डाली मारने … 

विनय सहस्त्रबुद्धे ने बयान दिया था कि कांग्रेस प्रत्याशी देवाषीश जरारिया जेएनयू की उस टुकड़े टुकड़े गैंग के सदस्य हैं, जो भारत के खिलाफ नारेबाजी करते हैं । देवाशीष का आरोप है कि सहस्त्रबुद्धे के इस आरोप से उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। इसको आधार बनाते हुए देवाशीष ने विनय सहस्त्रबुद्धे को मानहानि का नोटिस दिया है।

लेखक के बारे में