कोरबा वासियों को सौगात, जिले की सरकारी नौकरियों में स्थानीय​ निवासी ही कर पाएंगे आवेदन

कोरबा वासियों को सौगात, जिले की सरकारी नौकरियों में स्थानीय​ निवासी ही कर पाएंगे आवेदन

कोरबा वासियों को सौगात, जिले की सरकारी नौकरियों में स्थानीय​ निवासी ही कर पाएंगे आवेदन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: May 29, 2019 6:01 pm IST

रायपुर: लोकसभा चुनाव 2019 के बाद छत्तीसगढ़ सरकार एक्शन मोड पर काम कर रही है। इसी कड़ी में भूपेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि कोरबा जिले में तृतीय व चर्तुथ वर्ग कर्मचारियों की भर्ती में सिर्फ स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। यह आदेश 31 दिसम्बर 2021 तक के लिए लागू किया गया है। बता दें इससे पहले केवल बस्तर व सरगुजा संभाग में यह नियम लागू किया गया था।

Read More: बुर्का नहीं हटाने पर सुरक्षा कर्मियों ने एक ही परिवार की 5 मुस्लिम महिलाओं को ट्रेन में सफर करने से रोका

गौरतलब है कि प्रदेश के कई जिलों में सरकारी नौकरी में जिले के स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग लंबे समय से उठ रही है। कोरबा जिले के लोगों ने ऐसी मांग की थी। स्थानीय लोगों की मांग पर मुहर लगाते हुए तृतीय व चर्तुथ वर्ग कर्मचारियों की भर्ती में स्थानीय निवासीयों को प्राथमिकता देने की बात कही है।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/JaNKPcXneto” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"