मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 हजार 588, स्वस्थ हुए 2 हजार 277

Ads

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 हजार 588, स्वस्थ हुए 2 हजार 277

  •  
  • Publish Date - May 16, 2020 / 02:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

भोपाल । मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 हजार 588 पहुंच गई है। और 2 हजार 2 सौ 77 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि कोरोना संक्रमण से अब तक 241 मरीजों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें-
पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 1576, तमिलनाडु में 385, गुजरात में 340 और राजस्थान में 213 नए मामले

इंदौर में संक्रमितों की संख्या 2 हजार 378 पहुंच गई है। जबकि 99 की मौत हुई है, वहीं स्वस्थ्य होने के बाद 1 हजार 100 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में 926 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 35 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 525 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं।

ये भी पढ़ें- PAK विदेश मंत्रालय का एक कर्मचारी पाया गया कोरोना पॉजिटिव, नेशनल अस…

इंदौर भोपाल के बाद तीसरा नंबर उज्जैन का है, जहां कुल केस 284 है…यहां अब तक 45 की मौत हुई है, जबकि 145 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। जबलपुर में 174 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 8 की अब तक मौत हुई है। वहीं खरगोन में 99, खंडवा में 100 और धार में 96, रायसेन में कोरोना के 65 केस सामने आ चुके हैं।

शीर्ष 5 समाचार