सड़कों की गुणवत्ता जांचने अन्य राज्यों से आएंगे अधिकारी, जानिए क्या है माजरा

Ads

सड़कों की गुणवत्ता जांचने अन्य राज्यों से आएंगे अधिकारी, जानिए क्या है माजरा

  •  
  • Publish Date - March 8, 2019 / 03:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

रायपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन सड़कों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का दल इसी महीने यहां आएगा। मार्च माह में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक आरपी पवार दंतेवाड़ा एवं बस्तर जिलों में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करेंगे। उनका मोबाइल नंबर 094251-94133 है।

इसी प्रकार सचिदानंद बलरामपुर एवं सरगुजा जिलों की सड़कों की गुणवत्ता जांचेंगे। इनका मोबाइल नंबर 94503-58916 है। कोरिया एवं सूरजपुर जिलों की सड़कों की जांच रमेश कुमार कैंथ करेंगे। उनका मोबाइल नंबर 94180-33016 और 97361-33016 है। इलाही मोहम्मद गरियाबंद एवं महासमुन्द जिलों में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करेंगे। उनका मोबाइल नंबर 094122-96112 है।

यह भी पढ़ें : अनिला भेड़िया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली और समाज सेवा करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित 

हमल इश्तियाक अहमद जशपुर एवं रायगढ़ जिलों में निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की जांच करेंगे। उनका मोबाइल नंबर 94191-89160 है। बीपी चौहान कोरबा एवं जांजगीर जिलों में निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की जांच करेंगे। उनका मोबाइल नम्बर 094142-75925 है।