इंदौर में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, मध्यप्रदेश में कुल 7 लोगों की थम चुकी है सांसें

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, मध्यप्रदेश में कुल 7 लोगों की थम चुकी है सांसें

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, मध्यप्रदेश में कुल 7 लोगों की थम चुकी है सांसें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: April 2, 2020 8:19 am IST

इंदौर: कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। बावजूद इसके संक्रमित मरीजों के आंकड़े और पाजिटिव मरीजों की मौत के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है इंदौर में एक और कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई है। इसके साथ ही इंदौर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4 हो गई है।

Read More: इंदौर में डॉक्टर्स की टीम पर हमला मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लिया हिरासत में

वहीं, बात पूरे मध्य प्रदेश की करें तो कोरोना से अब तक यहां 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 98 है। चिंताजनक बात यह है कि यहां अभी तक एक भी मरीज को रिकवर नहीं किया गया है। फिलहाल सभी संक्रमितों को इलाज जारी है।

Read More: अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई-भाभी ने शेयर की प्राइवेट पलों की तस्वीरें, लोगों ने लगाई क्लास

वहीं दूसरी ओर इंदौर से कल एक और बड़ी खबर सामने आई थी, जहां एक महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। बताया गया कि महिला डॉक्टर बीते दिनों उत्तर प्रदेश दौरे पर गई थी। वहीं, ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर कई अन्य डॉक्टरों के संपर्क में रही है। बताया जा रहा है कि सभी डॉक्टरों की भी जांच की जाएगी।

Read More: आम के आम- गुठलियों के दाम, लॉकडाउन में बाहर निकलने वालों के लिए देखें पुलिस की नई स्कीम

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"