सिंधिया के भाजपा प्रवेश पर गोपाल भार्गव का बड़ा बयान, कहा- अब कहने को क्या रह गया है, क्या है मायने?

सिंधिया के भाजपा प्रवेश पर गोपाल भार्गव का बड़ा बयान, कहा- अब कहने को क्या रह गया है, क्या है मायने?

सिंधिया के भाजपा प्रवेश पर गोपाल भार्गव का बड़ा बयान, कहा- अब कहने को क्या रह गया है, क्या है मायने?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 10, 2020 5:03 pm IST

भोपाल: सीएम कमलनाथ सरकार सुरक्षित है या नहीं यह लोगों के लिए सोचनीय प्रश्न बना हुआ है, जिस प्रकार से मध्यप्रदेश में पल पल घटनाक्रम बदल रहे हैं, उससे तो यही लग रहा है कि कमलनाथ सरकार पर गिरने का संकट बरकरार है। इसी बीच मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने बड़ा बयान दिया है। भार्गव ने कहा है कि कमलनाथ का लंबा राजनीतिक करियर रहा है। उन्हें वर्तमान हालात को देखते हुए उन्हें समझ जाना चाहिए कि अब उनके पास सरकार बनाने के लिए संख्या बल नहीं है।

Read More: कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- कमलनाथ सरकार की उल्टी गिनती शुरू, सिंधिया के भाजपा प्रवेश को लेकर कही ये बात…

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए गोपाल भार्गव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा ज्वॉइन करने के सवाल पर कहा कि सिंधिया समर्थकों ने तो अपना इस्तीफा सौंप दिया है और वे अब जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। बात सिंधिया की है तो उनके भाजपा में प्रवेश को लेकर अब कहने को क्या रह गया है? उन्होंने भाजपा विधायकों को शिफ्ट किए जाने को लेकर कहा कि सभी विधायकों को राज्यसभा चुनाव की बैठक के लिए होली के लिए बुला लिया गया था, जिसके चलते वे त्योहार नहीं मना पाए थे। अब वे त्योहार मनाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

Read More: मध्यप्रदेश में शुरू हुआ विधायकों के लुकाने छिपाने का खेल, बीजेपी और कांग्रेस अपने विधायकों को बाहर ले जाने की तैयारी

वहीं, दूसरी ओर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कमलनाथ सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने की बात को लेकर कहा कि आ जाएं तो अच्छा है।

Read More: सियासी सरगर्मी के बीच सीएम कमलनाथ बोले- चिंता की बात नहीं, जानिए क्या है मायने?

शोभा ओझा ने दावा करते हुए कहा कि कमलनाथ की सरकार पूरी तरह सेफ है। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस विधायक कमलनाथ सरकार के समर्थन में ही वोट करेंगे। इस बैठक में हिस्सा लेकर बाहर निकले कई विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से बुलाई गई आज की बैठक में 94 विधायक पहुंचे थे।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"