ऑक्सीजन टैक्स! भारी विरोध के बाद निगम प्रशासन ने वापस लिया तुगलकी फरमान, मॉर्निंग वॉक करने वालों से वसूल रहे थे पैसे

Ads

ऑक्सीजन टैक्स! भारी विरोध के बाद निगम प्रशासन ने वापस लिया तुगलकी फरमान, मॉर्निंग वॉक करने वालों से वसूल रहे थे पैसे

  •  
  • Publish Date - December 31, 2020 / 05:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

जबलपुरः निगम प्रशासन ने भारी विरोध के बाद अपना तुगलकी फरमान वापस ले लिया है। दरअसल जबलपुर निगम ने मॉर्निंग वॉक करने वालों से ऑक्सीजन टैक्स वसूलने की योजना बनाई थी, लेकिन विरोध के बाद प्रशासन ने अपना फैसला वापस ले लिया है। बता दें कि निगम ने गार्डन में आने वाले लोगों से 10 रुपए रोजाना के दर से आज से वसूली शुरू की थी, लेकिन राजनीतिक दलों के लोगों के लामबंद होने के बाद प्रशासन ने अपना फैसला वापस ले लिया है।

Read More: महिला भाजपा नेत्री पर जानलेवा हमला, अज्ञात बाइक सवारों ने की फायरिंग

गौरतलब है कि जबलपुर शहर के एकमात्र बड़े और विशाल प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण उद्यान भंवरताल में सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों से एंट्री शुल्क लिए जाने के निगम के फरमान को लेकर लोग उबल पड़े थे। राजनीतिक दलों से लेकर सामाजिक संगठनों और गार्डन में रोजाना व्यायाम और कसरत करने वाले जागरूक लोगों ने इसे नगर निगम आयुक्त के तुगलकी फरमान के खिलाफ प्रदर्शन किया और निगम प्रशासन के इस कदम को तानाशाही भरा बताया था। गुस्साए लोगों ने मॉर्निंग वॉकर्स से प्रवेश शुल्क लिए जाने को जबरन वसूली करार दिया।

Read More: Jio ने ग्राहकों को दिया नए साल का गिफ्ट, किसी भी नंबर पर लोकल कॉल्स फ्री

मॉर्निंग वॉकर्स ने प्रवेश के लिए निर्धारित राशि को जजिया कर करार देते हुए आरोप लगाया है कि नगर निगम आयुक्त अनूप कुमार लोगों के लिए उद्यान के रास्ते बंद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाना चाह रहे हैं। निगम कमिश्नर के इस फैसले से चौतरफा आक्रोश और लगातार इसके खिलाफ आवाजें भी उठने के बाद इस फरमान को वापस ले लिया है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 21 कोरोना मरीजों की मौत, 1035 नए संक्रमितों की पुष्टि