उज्जैनः शहर में सेल टैक्स दफ्तर में काम करने वाले चपरासी पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। खुद बेटी ने अपनी मां के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
शिकायत के मुताबिक पत्नी की गैर मौजूदगी में आरोपी अपनी बेटी से तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था और जब बेटी ने आपबीती अपनी मां को बताई तो आरोपी ने दोनों को बंधक बना लिया। करीब 1 महीने तक घर में बंधक रहने के बाद किसी तरह मौका पाकर पीड़िता महिला थाने में पहुचीं तब घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।