बच्चा चोरी करते पकड़ाए युवक-युवती, चॉकलेट देकर मासूम को अपने साथ ले जाने की फिराक में थे आरोपी

Ads

बच्चा चोरी करते पकड़ाए युवक-युवती, चॉकलेट देकर मासूम को अपने साथ ले जाने की फिराक में थे आरोपी

  •  
  • Publish Date - August 15, 2020 / 05:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

रायपुर: राजधानी रायुपर के तेलीबांधा इलाके से बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने एक युवक और युवती को बच्चा चोरी करते रंगे हाथों धर दबोचा है। फिलहाल रहवासियों ने युवक-युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।

Read More: कारगिल युद्ध के दौरान भारत की बेटी गुंजन सक्सेना ने उड़ाया था चीता हेलीकॉप्टर, जानिए कौन है The Kargil Girl

मिली जानकारी के अनुसार मामला मरीन ड्राइव सुभाष नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है, जहां एक युवक और युवती को बच्चा चोरी करते स्थानीय लोगों ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चा चोर कॉलोनी में खेल रही एक बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें धर दबोचा।

Read More: धोनी के बाद सुरेश रैना ​ने क्रिकेट से लिया सन्यास, ट्वीट कर कहा ‘मै भी इस यात्रा में शामिल’