सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न से कुख्यात अपहरणकर्ता चंदन सोनार को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चंदन सोनार के गिरोह पर 50 से अधिक अपहरण के मामले देश भर में दर्ज हैं।
Read More News: मुख्यमंत्री शिवराज ने वैक्सीनेशन में लापरवाही पर अनूपपुर CMHO को हटाया, कलेक्टर-कमिश्नर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की चर्चा
चंदन की लंबे समय से पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात की पुलिस तलाश कर रही थी। कोलकाता पुलिस ने उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि अंतर्राज्यीय बदमाश अपहरण किंग सिंगरौली के बैढ़न में जीपी पैलेस को 30 साल की लीज पर लेकर नेटवर्क चला रहा था लेकिन एमपी पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
Read More News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभागीय प्रभारी और जिला प्रभारियों की घोषणा, महिला मोर्चा के बचे हुए 6
शातिर आरोपी चंदन यहां अपना नाम चंद्रमोहन बनकर नेटवर्क संचालित कर रहा था। बता दें कि 6 अप्रैल 2020 को रायपुर के उद्योगपति प्रवीण सोमानी के अपहरण कांड में मुख्य आरोपी गौरव कुमार उर्फ पप्पू चौधरी भी चंदन सोनार गैंग का आदमी था। पुलिस के पास सबसे पहले चंदन सोनार गैंग के शामिल होने का इनपुट मिला था जिसके बाद से चंदन का नाम छत्तीसगढ़ में सामने आया था।
Read More News: पत्नी पर बेरहमी की हद पार.. तलाक की खबर सुन काट दिया 1 हाथ और 1 पैर