एयर स्ट्राइक को लेकर शुरु हुई पोस्टर की राजनीति, बीजेपी नेताओं ने ये दिया मैसेज, देखिए

Ads

एयर स्ट्राइक को लेकर शुरु हुई पोस्टर की राजनीति, बीजेपी नेताओं ने ये दिया मैसेज, देखिए

  •  
  • Publish Date - March 2, 2019 / 10:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

इंदौर। पाकिस्तान के खिलाफ किए गए भारत के एयर स्ट्राइक के बाद अब इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। इंदौर में भाजपा नेताओं ने जगह-जगह पोस्टर चस्पा कर दिए है। इन पोस्टर्स में मशहूर फिल्म कलाकार राजकुमार के फ़िल्मी डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है।

पोस्टर्स देखकर यह समझ आता है कि इन पोस्टर्स के जरिये लोकसभा चुनाव को लेकर संदेश देने की कोशिश की गई है कि चुनाव में भी बीजेपी धमाका करने वाली है। ये पोस्टर्स हॉर्डिंग विधानसभा क्रमांक दो के विधायक रमेश मेंदोला के समर्थकों ने लगाए है। इन पर बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे विधायक आकाश विजयवर्गीय की भी तस्वीर लगी है।

यह भी पढ़ें : सरोज पांडेय शामिल हुई भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली में, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह 

बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवानों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ट्रेनिंग कैंपों पर एयर स्ट्राइक की थी। कहा गया कि इस एयर स्ट्राइक में 300 आतंकी मारे गए।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/GJEhD3lY0ss” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>