भोपाल। पत्नी से मारपीट मामले में पुरूषोत्तम शर्मा को तत्काल लोक अभियोजन स्पेशल डीजी के पद से हटा दिए गए हैं। गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर तत्काल पर प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है।
Read More News: देश में 60 लाख के पार हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, 82,170 नए केस मिले, 1,039 की मौत
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि डीजी पुरूषोत्तम शर्मा अपनी पत्नी की बाल पकड़कर जमीन में पटक देते हैं। खबर है कि डीजी पुरूषोत्तम शर्मा ने अपनी पत्नी को उसके महिला मित्र के साथ उसके घर में देखा था। इसके बाद डीजी का गुस्सा बढ़ गया। घर पहुंचने के बाद डीजी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी।
Read More News: इंदौर में 468 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 6 की मौत, जिले में सक्रिय केस की संख्या हुई 4 हजार 330
इस दौरान बेटे पार्थ गौतम शर्मा ने मारपीट का वीडियो बनाया। वहीं वीडियो को गृहमंत्री और मुख्य सचिव को भेज दिया। दूसरी ओर बेटे ने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। बता दें कि पार्थ गौतम शर्मा भी आईआरएस है। वहीं अभी तक इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है।
Read More News: कृषि बिल के विरोध में जारी है प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के राजपथ पर ट्रैक्टर में लगाई आग, देखें वीडियो