रायपुर। निजी कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
पढ़ें- नरवा गरवा घुरुवा बारी के क्रियान्वयन को देखने केंद्रीय टीम पहुंची पाटन, तर्रा गांव में कार्यों का…
JNU में हिंसा को लेकर कहा कि केंद्र सरकार देश को बांटने की राजनीति पर काम कर रही है। जेएनयू की घटना उसी का हिस्सा है । सीएए और एनआरसी के मामले में भी लोगों को बांटने की साजिश हो रही है। सरकार विरोध के स्वर को कुचलना चाहती है । उन्हें बर्दाश्त नहीं कि कोई भाजपा और सरकार के खिलाफ बात कहे।
पढ़ें- युद्धवीर सिंह जुदेव का विवादित बयान, कहा- सुधर जाएं दो कौड़ी के SDM…
जेएनयू से कई डॉक्टर, प्रोफेसर, साइंटिस्ट और बौद्धिक लोग निकलते रहे हैं। इसीलिए जेएनयू को निशाना बनाया जा रहा है। वहां से उठने वाले विरोध के स्वर को हिंसा के सहारे दबाया जा रहा है।
पढ़ें- निकाय चुनाव के नतीजों पर रमन का बड़ा आरोप, प्रशासन और सत्ता का किया…
छत्तीसगढ़ सरकार के 1 साल के कार्यकाल को लेकर विवेक तन्खा ने कहा- छत्तीसगढ़ में सभी विषयों में बहुत अच्छा काम हो रहा है। इसकी गूंज भी दिल्ली तक सुनाई देती है। वहां पर लोगों के बीच यह मत है कि छत्तीसगढ़ का जो नेतृत्व है वह जनता से सीधा जुड़ाव रखता है।
पड़ें- Watch Video: पत्नी बनी मेयर तो खुशी से झूम उठे विधायक विनय जायसवाल,…
छत्तीसगढ़ के 10 निगमों में किसके मेयर और सभापति बने.. जानें