भिंड। गोहद इलाके में मारपीट की शिकायत कर थाने से वापस लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। बेखौफ बदमाशों ने बीच बाजार में घटना को अंजाम दिया । जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक के द्वारा रिपोर्ट किए जाने से नाराज थे।
ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : द्वारका में त्रिकोणीय मुकाबला की संभ…
बीच बाजार हुई वारदात से पुलिस भी सकते में हैं, वहीं आक्रोशित परिजनों ने युवक की मौत के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा किया ।
ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : उत्तम नगर में अनाधिकृत कॉलोनियां है ब…
पीड़ित परिजनों ने कांग्रेस विधायक रणवीर जाटव के बंगले के सामने सड़क पर जाम लगा दिया । वारदात के बाद गोहद थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरु की है।वहीं आक्रोशित भीड़ ने एसडीएम आरए प्रजापति की गाड़ी पर पत्थरबाजी कर दी, घटना में एसडीएम बाल-बाल बचे, बता दें कि एसडीएम जाम खुलवाने मौके पर पहुंचे थे । हंगामा जारी है, भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।