छत्तीसगढ़ में फिर मिले 23 नए कोरोना मरीज, सरगुजा कोविड 19 अस्पताल से 4 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

Ads

छत्तीसगढ़ में फिर मिले 23 नए कोरोना मरीज, सरगुजा कोविड 19 अस्पताल से 4 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

  •  
  • Publish Date - June 3, 2020 / 10:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े तेजी से फैल रहे हैं, रोजाना प्रदेश के कई अलग-अलग जिलों से नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आई है​ कि बलौदाबाजार जिले से 23 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं अंबिकापुर के 4 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद सरगुजा कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 461 हो गया है। जब​कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 134 हो गई है।

Read More: सोशल मीडिया में छलका एक और आर्टिस्ट का दर्द, फैंस से मांगी 300-400 रुपए की मदद

गौरतलब है कि प्रदेश में स्वसस्थ्य विभाग की ओर से कल जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 73205 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 71218 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष 1431 सैंपलों की जांच जारी है। वहीं आज मिले कोरोना मरीजों के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 461 हो गई है।