कोरबा की बेटी का कमाल, ऋति यादव ने 10 और 25 मीटर शूटिंग में जीते दो स्वर्ण

Ads

कोरबा की बेटी का कमाल, ऋति यादव ने 10 और 25 मीटर शूटिंग में जीते दो स्वर्ण

  •  
  • Publish Date - March 3, 2019 / 10:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

देहरादून। देहरादून में चल रहे मास्टर गेम 2019 की शूटिंग प्रतियोगिता में कोरबा की महिला शूटर श्रृति यादव ने 2 स्वर्ण समेत एक रजत पदक हासिल किया है। शूटिंग में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली श्रृति यादव छत्तीसगढ़ की एकमात्र खिलाड़ी हैं 2 मार्च तक चली इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 15 खिलाड़ी शामिल हुए थे।

पढ़ें-वित्त विभाग के डायरेक्टर के घर घुसी पुलिस बस, बाउंड्री वॉल तोड़ घर …

श्रृति ने 10 और 25 मीटर सीनियर शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। श्रृति यादव कोरबा के बालकोनगर की रहने वाली हैं। इससे पहले भी उन्होने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। यही वजह है उन्हें गोल्डन क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।

ताजा खबर