Raipur Nakti Village Controversy : नकटी गांव के कई ग्रामीणों पर FIR, अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई थी पुलिस से झूमा-झटकी, ऐसे होगी आरोपियों की पहचान

Ads

रायपुर के ग्राम पंचायत नकटी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए विवाद के बाद माना थाना पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ बलवा, शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 11:34 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 11:36 PM IST

Raipur Nakti Village Controversy / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • नकटी विवाद में अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज।
  • बलवा और शासकीय कार्य में बाधा समेत कई धाराएं लगाई गईं।
  • वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

रायपुर : Raipur Nakti Village Controversy छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ग्राम पंचायत नकटी में अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए नकटी गांव के अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ बलवा सहित विभिन्न संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला रायपुर के माना थाने में दर्ज किया गया है।

सरकारी कर्मचारियों पर किया हमला

Raipur Land Acquisition Riots Investigation मिली जानकारी के अनुसार, नकटी गांव में जब प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने और जमीन खाली कराने की कार्रवाई करने पहुंची थी, तब वहां मौजूद ग्रामीणों और शासकीय अमले के बीच तीखी बहस और भारी विवाद हो गया था। आरोप है कि ग्रामीणों ने शासकीय कर्मचारियों पर हमला किया गया और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई गई।

वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की कि जाएगी पहचान

इसी शिकायत के आधार पर माना थाना पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ शासकीय कर्मचारियों पर हमला करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने और बलवा करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटनास्थल के वीडियो फुटेज, तस्वीरों और अन्य चश्मदीद साक्ष्यों के आधार पर हुड़दंग करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें