MP Kamlesh Jangde News: जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े नाराज!.. केंद्र सरकार के तीन मंत्रियों को लिखा खत, इस मामले की हाई-लेवल जांच की रख दी मांग
MP Kamlesh Jangde Letter on Vedanata Power Plant Tragedy: वेदांता पावर प्लांट हादसे पर सांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्रीय मंत्रियों को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग
MP Kamlesh Jangde Letter on Vedanata Power Plant Tragedy || Image- IBC24 News File
- Kamlesh Jangde ने जांच में देरी पर जताई नाराजगी
- वेदांता प्लांट हादसे में 25 श्रमिकों की मौत
- केंद्र से उच्च स्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
सक्ती: जिले के वेदान्ता पॉवर प्लांट हादसे की जांच की माग को लेकर अब जनप्रतिनिधियों ने भी सवाल उठा रहे हैं और हादसे की जांच की मांग अब लिखित तौर पर केंद्रीय मंत्रियों से भी होने लगी है। (MP Kamlesh Jangde Letter on Vedanata Power Plant Tragedy) क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े हादसे की धीमी जांच से नाराज नजर आ रही है। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत उन्होंने तीन केंद्रीय मंत्रियों को पत्र लिखकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। अपने पत्र में श्रमिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। इसके अलावा जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की मांग की है।
इन मंत्रियों को लिखा है पत्र
सांसद कमलेश जांगड़े ने जिला सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण बॉयलर हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है।
खत में किस बात का जिक्र?
पत्र में सांसद ने बताया कि हादसे में 24 श्रमिकों की मौत हुई है, जबकि 11 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में जारी है। कुछ श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य की इलाज के दौरान मृत्यु हुई। (MP Kamlesh Jangde Letter on Vedanata Power Plant Tragedy) सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि यह घटना उद्योगों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, प्रशासनिक लापरवाही और श्रमिकों की सुरक्षा में गंभीर कमी को दर्शाती है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए तथा जिले के अन्य उद्योगों की भी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।साथ ही, उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए श्रमिकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
अब तक 25 की मौत, 8 की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के सकती जिले में स्थित Vedanta Limited के पावर प्लांट में इसी महीने के 14 अप्रैल को भीषण हादसा सामने आया था। यहाँ के बॉयलर में अचानक विस्फोट हो गया जिससे मौके पर काम कर रहे करीब 50 मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
इस हादसे में अब तक 25 मजदूरों की मौत हो चुकी है जबकि 8 गंभीर तौर पर जख्मी है जिनका इलाज अलग अलग अस्पतालों में जारी है। घटना के तुरंत बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। (MP Kamlesh Jangde Letter on Vedanata Power Plant Tragedy) घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। राज्य, केंद्र सरकार और प्रबंधन ने मृतकों और घायलों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा
भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक
तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित
पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज

Facebook


