Sakti Teacher Murder Case : दिव्यांग शिक्षक को कुल्हाड़ी से काटा, फिर घर के पीछे ले जाकर शव के साथ किया ऐसा काम, महज इस बात की वजह से दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी टीमन लाल मनहर की पहचान कर ली है। जमीन विवाद में हत्या के बाद शव जलाने की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

Sakti Teacher Murder Case : दिव्यांग शिक्षक को कुल्हाड़ी से काटा, फिर घर के पीछे ले जाकर शव के साथ किया ऐसा काम, महज इस बात की वजह से दिया वारदात को अंजाम

Sakti Teacher Murder Case / Image Source : Screengrab

Modified Date: March 19, 2026 / 10:18 pm IST
Published Date: March 19, 2026 10:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिव्यांग शिक्षक की हत्या के मुख्य आरोपी की पहचान हुई
  • जमीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है
  • हत्या के बाद शव को जलाकर आरोपी फरार हुआ

सक्ती: Sakti Teacher Murder Case  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज की निर्मम हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी का नाम टीमन लाल मनहर बताया जा रहा है, जिसकी फोटो भी सामने आ गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 103 , 238 BNS की धारा के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए अलग अलग टीम गठित कर तलाश में जुट गई है।

ज़मीनी विवाद के चलते से की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह वारदात जमीन विवाद के चलते अंजाम दी गई। आरोपी और मृतक के बीच लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। Sakti Teacher Murder Mystery  आरोपी ने दिनदहाड़े शिक्षक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इधर, जैजैपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

हत्या कर शव ज़िंदा जलाया

आपकों बता दें पूरा मामला कल बुधवार का है। जैजैपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जर्वे गांव में दिव्यांग देवानंद भारद्वाज अपनी ट्राइसाइकिल से घूमने निकले थे।  Sakti Crime News इसी दौरान घात लगाए आरोपी ने उन पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घसीटते हुए घर के पीछे ले जाकर जला दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी ।

इन्हें भी पढ़ेंः

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.