पहली बार रक्तदान कर बचाई गई गाय की जान, एनीमिया पीड़ित को चढ़ाया गया स्वस्थ गाय का खून

Ads

पहली बार रक्तदान कर बचाई गई गाय की जान, एनीमिया पीड़ित को चढ़ाया गया स्वस्थ गाय का खून

  •  
  • Publish Date - December 1, 2019 / 06:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

पेंड्रा: पूरी दुनिया में रक्त दान को महादान माना जाता है। रक्त दान के जरिए दुनिया में कई लोगों की जान बचाई गई है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना बताने जा रहे हैं जो शायद छत्तीसगढ़ की पहली घटना होगी। दरअसल बिलासपुर जिले के आदिवासी अंचल पेंड्रा में एनीमिया से पीड़ित गाय को दूसरी गाय ने रक्त दान कर बीमार गाय की जान बचाई है।

Read More: प्याज, गैस के बाद पेट्रोल के बढ़े दाम, एक लीटर के लिए देने होंगे इतने पैसे.. देखिए

मिली जानकारी के अनुसार पेंड्रा निववासी शिव साहू की गाय की तबीयत एनीमिया बीमारी के चलते काफी खराब हो गई थी। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग की ओर से काफी प्रयास किया गया, लेकिन गाय की तबीयत लगातार बिगड़ती ही जा रही थी। इकसे बाद डीआई लैब से जांच कराई गई। जांच के दौरान गाय के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा काफी कम पाई गई। इसके बाद वेटनरी डॉक्टरों ने गाय को खून चढ़ाने का फैसला लिया।

Read More: स्कॉर्पियो और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 4 की मौत, मृतकों में विधायक का भांजा भी शामिल

इसके बाद क्षेत्र में जरूरतमंदों इंसानों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने वाली संस्था हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन से संपर्क किया गया। संस्था के द्वारा एक स्वस्थ्य गाय का करीब दो यूनिट यानी 700 मिली लीटर खून निकालकर बीमार गाय को चढ़ाया गया। फिलहाल गाय की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, बिलासपुर के डॉक्टर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

Read More: मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट दोनों हो सकता है महंगा, टैरिफ में 30 फीसदी इजाफा कर सकती हैं टेलीकॉम कंपनियां