विभागों के बटवारे के बाद शिवराज कैबिनेट की पहली बैठक संपन्न, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

Ads

विभागों के बटवारे के बाद शिवराज कैबिनेट की पहली बैठक संपन्न, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

  •  
  • Publish Date - July 13, 2020 / 12:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

भोपाल: मंत्रियों को विभागों का बटवारा किए जाने के बाद सीए​ शिवराज कैबिनेट की आज पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंत्रियों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद मंत्रियों ने कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। वहीं बैठक के दौरान बजट पर भी चर्चा हुई है। बैठक में कोऑपरेटिव संशोधन एक्ट को मंजूरी मिल गई है। बैठक में हुए फैसले के अनुसार सांसद और विधायक भी अब अपेक्स बैंक के चेयरमैन बन सकेंगे।

Read More: कल शाम 4 बजे सीएम निवास में होगा संसदीय सचिवों का शपथ ग्रहण, बुधवार को विधायक दल की बैठक

इससे पहले बैठक में सीएम शिवराज ने सभी मंत्रियों को निर्देश देते हुए कहा है कि विभाग की 1 दिन समीक्षा करें, समीक्षा का दिन सोमवार को रखें। कम से कम 4 दिन क्षेत्र में दौरा करें, अभी प्रभार के जिले मिलेंगे तो आप 2 दिन एक जिले में दे। क्षेत्र में योजनाओं का क्रियानवयन जाकर देखें, विकास कार्यो का निरीक्षण करें। अपने क्षेत्रों का दौरे करते रहें, लोगों से मिले और प्रधानमंत्री के संकल्प आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का संदेश लोगों को दें।

Read More: रेस्टोरेंट बार, होटल बार 19 जुलाई तक रहेंगे बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

उन्होंने आगे कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए आपका विभाग क्या करेगा? इसकी योजना रोडमैप बनाएं। जनता से भी सुझाव मांगे गए हैं। अब तक लगभग 700 सुझाव आए हैं। आपके विभागों के लिए आए सुझावों पर अधिकारियों और अनुभवी लोगो से चर्चा करें। इस माह के अंत तक विचार कर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में अपने विभाग का रोड मैप तैयार करें। मैं भी समयानुसार आपके विभागों की समीक्षा करता रहूंगा।

Read More: प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- समझ नहीं आया लॉकडाउन का ‘बेबी पैक’, असफलता छुपाने के लिए योगी का खिलवाड़