पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के खिलाफ फिर शिकायत लेकर EOW पहुंचीं मंजीत कौर, जानिए क्या है मामला

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के खिलाफ फिर शिकायत लेकर EOW पहुंचीं मंजीत कौर, जानिए क्या है मामला

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के खिलाफ फिर शिकायत लेकर EOW पहुंचीं मंजीत कौर, जानिए क्या है मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: April 11, 2019 1:13 pm IST

रायपुर: पूर्व पंचायत और स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर पर सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत कौर ने एक बार फिर आय से अधिक संपत्ति अर्जित का आरोप लगाया है। मामले को लेकर मंजीत कौर ने ईओडब्ल्यू से शिकायत करते हुए जांच की मांग की है। बता दें पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान मंजीत ने अजय चंद्राकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खरिज कर दिया था।

Read More: नक्सलियों की दहशत इतनी थी कि इन बूथों में वोट डालने ही नहीं आए मतदाता, दिनभर इंतजार करते रहे अधिकारी

ईओड्ब्लू को शिकायत करते हुए मंजीत ने ईओड्ब्लू के पूर्व अधिकारियों पर मामले में लिपापोती करने का आरोप लगाया है। पूर्व अधिकारियों ने मामले से जुड़े दस्तावेजों को गायब कर दिया था। मंजीत ने कहा कि वे अजय चंद्राकर के खिलाफ पीएमओ, ईडी सहित हर संभव मंच पर करेंगी।

Read More: चुनाव करा कर लौट रहे मतदान दल पर हमला, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए याचिकाकर्ता कृष्ण कुमार साहू और मंजीत कौर बल ने यह याचिका हाईकोर्ट में लगाई थी। हाईकोर्ट से पूर्व मंत्री को पहले ही इस मामले में मुक्त किया जा चुका था। इसके बाद याचिकाकर्ता इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट गए थे। वहां से इस मामले को वापस हाईकोर्ट भेजा गया था। जस्टिस सामंत ने इस मामले में सुनवाई करते हुए पर्याप्त तथ्यों के अभाव में मामले को खारिज कर दिया।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/yGJ4SakozhA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"