रेलवे की सौगात, गुवाहाटी और नागपुर के लिए आज से शुरू हो रही नई ट्रेन, दो सांसदों के साथ विधायक दिखाएंगे हरी झंडी

रेलवे की सौगात, गुवाहाटी और नागपुर के लिए आज से शुरू हो रही नई ट्रेन, दो सांसदों के साथ विधायक दिखाएंगे हरी झंडी

रेलवे की सौगात, गुवाहाटी और नागपुर के लिए आज से शुरू हो रही नई ट्रेन, दो सांसदों के साथ विधायक दिखाएंगे हरी झंडी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: January 23, 2020 2:11 am IST

इंदौर: महू से गुवाहाटी और नागपुर जाने वालों को रेलवे प्रशासन ने बड़ी सौगात दी है। दरअसल आज से महू से गुवाहाटी और नागपुर के लिए दो नई ट्रेन की शुरुआत होने वाली है। नई ट्रेन को आज सांसद छतर सिंह दरबार,शंकर लालवानी और विधायक उषा ठाकुर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें कि लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा मांग की जा रही थी कि महू से गुवाहाटी और नागपुर के बीच एक ट्रेन शुरू होना चाहिए, ताकि यहां आने जाने वालों को सुविधा हो।

Read More: SDM भी रह गए दंग, जब देखा बिना लाइसेंस क्लिनिक संचालक 7 कमरों में जमा कर रखा था दवाओं का स्टॉक, किया सील

गौरतलब है कि महू से गुवाहाटी और नागपुर की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत अधिक है, इस रूट पर चलने वाले ट्रेनों में यात्रियों को हमेशा वेटिंग टिकट पर सफर करना पड़ता है। फिलहाल इस रूट में मालवा एक्सप्रेस, भोपाल इंटरसिटी, रीवा एक्सप्रेस, महू-इलाहाबाद स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। हालांकि अभी रेलवे प्रशासन ने नई ट्रेन का टाइम टेबल जारी ​नहीं किया है, लेकिन जल्द यात्रियों के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा।

Read More: वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की सालाना बैठक, सीएम कमलनाथ ने उद्योगपतियों को किया निवेश के लिए आमंत्रित


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"