हड़ताल या आस्था से खिलवाड़? प्रदर्शनकारियों ने देवी आने का किया नाटक, वायरल हुआ वीडियो

Ads

हड़ताल या आस्था से खिलवाड़? प्रदर्शनकारियों ने देवी आने का किया नाटक, वायरल हुआ वीडियो

  •  
  • Publish Date - January 9, 2021 / 05:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दौरान अंबिकापुर के पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों ने ऐसी नौटंकी की, जिसका वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

Read More: CG Ki Baat: धान संग्राम…पुराने वादों की दुहाई! कोशिश है किसानों के मुद्दे पर खुद को कैसे बड़ा हितैषी दिखाया जाए…

इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स हाथ में माइक लेकर जसगीत गा रहा ह और सामने पूरी मंडली ढोलक और हारमोनियम लिए बैठी है। यहां भक्ति भाव का पूरा माहौल बनाया गया है। सामने नारियल भी रखा गया है, जिसमें झूमता हुआ, झूपता हुआ ये शख्स देवी चढ़ने की नौटंकी कर रहा है। बात यहीं खत्म नहीं हुई।

Read More: कलेक्टर अविनाश लवानिया की सराहनीय पहल, देश में पहली बार ट्रांसजेंडर्स को जारी किया गया ID कार्ड

इसे देवी आने पर मांगें पूरे होने को लेकर सवाल-जवाब भी किए जा रहे हैं और आसपास के ये सारे लोग इस पर ठहाके लगा रहे हैं। इस वायरल वीडियो में जसगीत पर ऐसी नौटंकी देखकर लोग आलोचना कर रहे हैं।

Read More: अवैध धंधे की संचालिका है राजधानी रायपुर की ये महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार