सुप्रीम कोर्ट की मनाही के बावजूद निकाला ताजिया, पूर्व पार्षद सहित 5 लोगो के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट की मनाही के बावजूद निकाला ताजिया, पूर्व पार्षद सहित 5 लोगो के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट की मनाही के बावजूद निकाला ताजिया, पूर्व पार्षद सहित 5 लोगो के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: September 1, 2020 8:52 am IST

इंदौर: मोहर्रम पर यहां भारी भीड़ जुटाकर ताजिया जुलूस निकाले जाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । इनमें 60 साल का एक पूर्व पार्षद भी शामिल है जिसने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ फरवरी में भाजपा से नाता तोड़कर तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

Read More: गणेशजी ने इस वजह से दिया चंद्रमा को श्राप, जानिए गजानन को दूर्वा क्यों चढ़ाई जाती है

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर जिले में सभी धार्मिक आयोजनों पर प्रशासनिक रोक के बावजूद खजराना इलाके में रविवार को ताजिया जुलूस निकाले गये थे। पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) विजय खत्री ने बताया कि इन जुलूसों के आयोजन के संबंध में पूर्व पार्षद उस्मान पटेल (60), इस्माइल पटेल(45),अंसार पटेल (38), मोहम्मद अली पटेल (65) और शहजाद पटेल (28) को जिला प्रशासन के आदेश पर रासुका के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एनएसए में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को शहर के केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

Read More: दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

गौरतलब है कि शहर के वॉर्ड क्रमांक 38 के पूर्व पार्षद उस्मान पटेल ने सीएए को ‘संविधानविरोधी प्रावधान’ बताते हुए भाजपा से अपना करीब 40 साल पुराना नाता फरवरी में तोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में सैकड़ों अन्य मुस्लिम नेता-कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

Read More:  शहर में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, निजी अस्पतालों को कोविड सेंटर बनाने की कवायद शुरु

इस बीच, खजराना पुलिस थाने के प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि प्रशासनिक प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए ताजिया जुलूस निकालने के मामले में एक और व्यक्ति के खिलाफ रासुका लगाने की सिफारिश की गयी है। उन्होंने बताया कि मामले में 22 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अफसर का आदेश नहीं मानना), धारा 269 (ऐसा लापरवाही भरा काम करनाजिससे किसी जानलेवा बीमारी का संक्रमण फैलने का खतरा हो) और अन्य संबद्ध धाराओं में दर्ज चार प्राथमिकियों के आरोपियों में शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि ताजिया जुलूस में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More: डॉक्टरों ने महिला के मुं​ह से निकाला 4 फीट लंबा सांप, जानिए कैसे मुंह के रास्ते शरीर तक पहुंचा सांप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"