दिवंगत नंदकुमार सिंह चौहान का पैतृक गांव शाहपुर में होगा अंतिम संस्कार, CM शिवराज, केंद्रीय मंत्री तोमर, सिंधिया समेत कई नेता देंगे अंतिम विदाई

Ads

दिवंगत नंदकुमार सिंह चौहान का पैतृक गांव शाहपुर में होगा अंतिम संस्कार, CM शिवराज, केंद्रीय मंत्री तोमर, सिंधिया समेत कई नेता देंगे अंतिम विदाई

  •  
  • Publish Date - March 3, 2021 / 01:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

भोपाल। खंडवा से बीजेपी सांसद रहे दिवंगत नंदकुमार सिंह चौहान का अंतिम संस्कार आज बुरहानपुर में उनके पैतृक गांव शाहपुर में होगा। CM शिवराज, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

इससे पहले कल देर शाम विशेष विमान से उनकी पार्थिव देह को भोपाल लाया गया। इस दौरान स्टेट हैंगर पर खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे। सीएम शिवराज सिंह और तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनकी पार्थिव देह को कंधा दिया।

Read More News: बजट ब्रह्मास्त्र! गांव, गरीब, मजूदर और किसान पर रहा भूपेश सरकार के तीसरे बजट का फोकस

जिसके बाद पार्थिव देह भोपाल स्थित प्रदेश बीजेपी के दफ्तर में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। जहां बीजेपी के तमाम नेता, कार्यकर्ता और आमजन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी दिवंगत सांसद को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि कल सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।

Read More News: बजट ब्रह्मास्त्र! मंजिलें भी जिद्दी हैं….रास्ते भी जिद्दी हैं…हम सफल होंगे क्योंकि हमारे हौसले भी जिद्दी हैं..