मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, प्रदेश के 17 जिलों में होगी भारी बारिश

Ads

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, प्रदेश के 17 जिलों में होगी भारी बारिश

  •  
  • Publish Date - June 16, 2020 / 01:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दिया है। इसी के साथ ही पूरे प्रदेश में अगले कुछ घंटों के बाद भारी बारिश की संभवना मौसम विभाग ने जताई है। इससे पहले प्री-मानसून में हुई झमाझम बारिश से नर्मदा नदी उफान पर है।

Read More News: कोरोना काल के दौरान महज डेढ़ माह में 15 फिल्मी कलाकारों ने दुनिया को कह दिया ..

मानसून के दस्तक के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं आज मौसम विभाग ने प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 17 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है।

Read More News: सुशांत की मौत को लेकर एक्ट्रेस कंगना बोलीं- ये प्लांड मर्डर है…वो…

मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ में भी मानसून ​सक्रिय हो गया है। मध्यप्रदेश की सीमा से लगे कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। कोरिया जिले में पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते हसदेव नदी उफान पर है। नेशनल हाइवे 43 में गाड़ियों का जाम लगा हुआ है।

Read More News: सुशांत का ‘पवित्र रिश्ता’, साथी एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा तो बस गुड…

dwr_mp by दीपक दिल्लीवार on Scribd