मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, प्रदेश के इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार

Ads

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, प्रदेश के इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार

  •  
  • Publish Date - May 6, 2021 / 09:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में 2 दिन से मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर से बदलाव हुआ है। पिछले 24 घंटे में शहडोल, रीवा और चंबल संभागों के जिलों में बारिश हुई। आज भी प्रदेश के पांच जिलों में बारिश की संभावना है।

Read More News: कभी राजीव गांधी को कंदमूल खिलाने वाले 92 साल की बल्दीबाई ने कोरोना से जीती जंग, स्वस्थ होकर लौटी घर, CM भूपेश

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक खंडवा,खरगोन,बड़वानी, बुराहनपुर और बैतूल में येलो अलर्ट जारी हुआ है। यहां गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं बाकी के जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा। बात करें अधिकतम तापमान की तो कई जिलों में तापमान बढ़े और आज भी अधितकम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

Read More News: बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का निधन, निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43 डिग्री खजुराहो, खरगोन, नौगांव और दमोह में दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। राजधानी का तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया।

Read More News: छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष का टीकाकरण स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश पर नीति बनाने के लिए राज्य सरकार ने गठित की कमेटी