प्रदेश में नियमितीकरण की प्रक्रिया हुई शुरू, सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारियों की मांगी जानकारी

प्रदेश में नियमितीकरण की प्रक्रिया हुई शुरू, सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारियों की मांगी जानकारी

प्रदेश में नियमितीकरण की प्रक्रिया हुई शुरू, सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारियों की मांगी जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: December 24, 2020 2:37 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन के बाद प्रदेश में एक बार फिर से नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई है। सामान्य प्रशासन ने सभी विभागों को पत्र लिखकर के मंत्रालय, सचिवालय, विभागाध्यक्ष भवन, निगम, मंडल, आयोग, संस्था सहित अन्य कार्यालयों में काम कर रहे अनियमित, संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।

Read More News: कृषि कानूनों का विरोध, 28 को शीत सत्र के पहले दिन आंदोलन की रणनीति, ट्रैक्टर में सवार होकर जाएंगे कांग्रेसी

सामान्य प्रशासन विभाग के इस पत्र से अनियमित, संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों में नई आश जगी है, तो कर्मचारी संगठनों का कहना है कि शासन कई बार इस तरह की फाइल चला चुकी है, लेकिन उसका रिजल्ट सामने नहीं आता है।

Read More News: रात का कर्फ्यू शुरू, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

वहीं जब तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विजय झा का कहना है कि शासन की तरफ से एक बार और ऐसी प्रक्रिया की गई थी। लेकिन अभी तक संबंधित विभागों ने काम कर रहे अनियमित, संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का डाटा ही नहीं भेजा।

Read More News: CM शिवराज ने कहा- शहडोल में बनाया जाएगा जनजातीय संग्रहालय, अब जनजातीय मंत्रणा परिषद होगा आदिम जाति मंत्रणा परिषद का नाम


लेखक के बारे में