दमोह उपचुनाव में हार पर रार बरकरार, अजय विश्नोई ने पूछा- टिकट बांटने वाले और चुनाव प्रभारी लेंगे हार की जिम्मेदारी?

Ads

दमोह उपचुनाव में हार पर रार बरकरार, अजय विश्नोई ने पूछा- टिकट बांटने वाले और चुनाव प्रभारी लेंगे हार की जिम्मेदारी?

  •  
  • Publish Date - May 8, 2021 / 05:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

जबलपुर, मध्यप्रदेश। दमोह उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। इस हार पर बीजेपी नेताओं में आपसी कलह देखेन को मिल रही है। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर बड़ा सवाल किया है।

Read More News: मनमर्जी के अस्पताल…वसूली का खेल! लोगों को कब मिलेगी राहत?

अजय विश्नोई ने ट्वीट कर पार्टी संगठन से सवाल पूछा है। लिखा कि चुनावी हार की जिम्मेदारी टिकट बांटने वाले और चुनाव प्रभारी लेंगे? उपचुनाव में हार पर पार्टी संगठन ने निष्कासन की कार्रवाई की है। पूर्व मंत्री जयंत मलैया को नोटिस देकर बेटे सहित 5 मंडल अध्यक्षों को निष्कासित किया है।

Read More News: सलमान खान ने फिर दिखाई दरियादिली, फिल्म उद्योग के 25,000 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को देंगे आर्थिक मदद

भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी ने मलैया पर भितरघात का आरोप लगाया था। मलैया ने प्रह्लाद पटेल का भी वार्ड हारने के हवाला देकर टिकट चयन पर सवाल उठाए थे।

Read More News: 25 रुपए से अधिक दाम पर बेची आलू-प्याज तो दुकान होगी सील, गूड़ाखू-पान मसाला सहित इन सामानों की कीमत तय