हथियार रखने का शौक है तो पेड़ को पालें, इस शहर के कलेक्टर ने रखी अनोखी शर्त

Ads

हथियार रखने का शौक है तो पेड़ को पालें, इस शहर के कलेक्टर ने रखी अनोखी शर्त

  •  
  • Publish Date - June 1, 2019 / 07:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

ग्वालियर । चंबल अंचल में हथियार का शौक रखने वालों के लिए अब कलेक्टर ने एक नई शर्त रख दी है। अब बंदूक या रिवॉल्वर लाइसेंस चाहने वाले लोगों को अब अपने घर के आसपास एक पौधा लगाना होगा। इसकी एक महीने तक देखभाल भी करनी होगी। फिर एक महीने के पौधे के साथ आवेदक को खुद की सेल्फी लेकर फोटो कलेक्टर को पेश करना होगा। इसके बाद ही संबंधित व्यक्ति को हथियार लाइसेंस जारी होगा। इस तरह की गाइड लाइन कलेक्टर ने तय कर दी है।

ये भी पढ़ें- Watch Video: फूट पड़ा ममता बनर्जी का गुस्सा, जब लोगों ने उनके काफिल…

आवेदक झूठ न बोले, इसकी जांच संबंधित क्षेत्र का पटवारी करेगा। कलेक्टोरेट में विधानसभा व लोकसभा चुनाव के कारण 12 बोर व 315 बोर हथियार के लाइसेंस चाहने वालों आवेदकों के 480 से ज्यादा जबकि पिस्टल लाइसेंस के 210 से आवेदन पेंडिंग हैं। कलेक्टर ने कहा, वे इस मामले में सख्ती करेंगे। उनकी मंशा सिर्फ इतनी है कि लोग पौधरोपण को लेकर गंभीर रहें और अपने लगाए हुए पौधे की देखभाल खुद करें।

ये भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट का पहला और बड़ा फैसला, शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों के …

कलेक्टर ने कहा, अगले सोमवार को होने वाली टीएल बैठक का विषय भी उन्होंने ग्रीन मीटिंग रखा है। इसमें भी पौधरोपण की प्लानिंग पर बात की जाएगी। आपको बता दें कि वर्तमान में ग्वालियर जिले में 29 हजार 800 लाइसेंसी हथियार हैं। यह संख्या प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में काफी अधिक है।