नक्सलियों ने की ग्रामीण की डंडे से पीटकर हत्या, जनअदालत लगाकर उतारा मौत के घाट

Ads

नक्सलियों ने की ग्रामीण की डंडे से पीटकर हत्या, जनअदालत लगाकर उतारा मौत के घाट

  •  
  • Publish Date - August 27, 2019 / 08:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

भानुप्रतापपुर । कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के जुंगड़ा गांव में नक्सलियों ने एक बर्बर घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने जुंगड़ा गांव में एक जनअदालत लगाई थी, इस जनअदालत में नक्सलियों ने एक बेकसूर ग्रामीण श्यामनाथ आंचला पर कई आरोप लगाए।

ये भी पढ़ें- कोर्ट का वक्त बर्बाद कर रहे हैं चिदंबरम, घंटों कानून की किताब पढ़कर देते हैं सवाल का जवाब-

इसके बाद नक्सलियों ने बर्बरता की सभी हदें पार करते हुए श्यामनाथ को डंडे से तब तक पीटा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।

ये भी पढ़ें- सूनसान जगह में अकेला पाकर युवती से गैंगरेप, सभी आरोपी फरार, पीड़िता की शिकायत पर

गांव में सरेआम की गई इस वारदात के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। घटना की सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। पुलिस आरोपी नक्सलियों की तलाश कर रही है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/rFqVHstUMxg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>