दमोहः अस्पताल में ऑक्सीजन के लिए जिस मरीज के परिजन को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने धमकी दी थी, उसे आज तक ऑक्सीजन सिलेंडर नसीब नहीं हुआ है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल दमोह अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे थे, जहां लोगों ने उन्हें घेर लिया और अस्पताल में चल रही लापरवाही और ऑक्सीजन किल्लत को लेकर मदद की गुहार लगाई।
वहीं, सिमरी सरपंच दौलत सिंह के भाई खुमान सिंह ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल से कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मदद की गुहार लगाई, जिस पर प्रह्लाद पटेल ने मदद की बजाय धमकी दे डाली और वहां से निकल गए। खुमान सिंह ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कालाबाजारी चल रही है इसे लेकर ही मंत्री से शिकायत की थी।
Read More: मिशन कोरोना…एक देश…कई सुर… PM के साथ हुई बैठक के बाद हालात बदलेंगे?
बता दें कि आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 13 हजार 590 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर 24 घंटे में 74 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 10 हजार 833 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 87 हजार 640 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 4 हजार 937 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।
प्रदेश में अब तक 4 लाख 72 हज़ार 785 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 3 लाख 80 हजार 208 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
Read More: सीएम राहत कोष में जमा होगी अधिकारियों-कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी, आदेश जारी