नाबालिग को अकेली देख बिगड़ी युवकों की नियत, तीन दोस्तों ने मिलकर लूट ली आबरू

Ads

नाबालिग को अकेली देख बिगड़ी युवकों की नियत, तीन दोस्तों ने मिलकर लूट ली आबरू

  •  
  • Publish Date - March 30, 2019 / 01:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

बलरामपुर: जिले के वाड्रफनगर इलाके से एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जंगल में लकड़ी लाने गई नाबालिग को तीन युवकों ने हवस का शिकार बना लिया। वहीं, एक राह​गीर ने आरोपियों को नाबालिग से अनाचार करते देख लिया, जिसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जैसे-तैसे घर पहुंचकर नाबालिग ने परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

जया प्रदा का सपा नेता फिरोज खान पर पलटवार, कहा- ऐसे ही हैं सपा नेताओं के संस्कार

आजाक थाना डीएसपी एनएल घृतलहरे ने बताया कि पीड़िता नल में कपड़े धो रही थी। इसी दौरान मालो नाम की एक महिला उसके पास आई और उसे जंगल में लकड़ी चुनने के लिए बोली। महिला की बात मानकर पीड़िता उसके साथ वाड्रफनगर कॉलेज के पीछे वाले जगंल में लकड़ी चुनने चली गई। पीड़िता जब लकड़ी चुन रही थी, इसी समय अशोक, कैला और मुंगडू वहां आ धमके और उससे छेड़छाड़ करने लगे। तीनों ने नाबालिग को हवस का शिकार बना रहे थे, इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक की नजर दरिंदों पर पड़ी। युवक को देख तीनों दरिंदे मौके से फरार हो गए। पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी।