CG BJP Leader on World Tribal Day: आदिवासी दिवस पर भाजपा नेता के पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में मचा बवाल, जानिए ऐसा क्या कह दिया कि भड़के कांग्रेस नेता / Image: IBC24
रायपुर: CG BJP Leader on World Tribal Day जल, जंगल और जमीन के असली मालिक कहे जाने वाले आदिवासी समुदाय के लोग भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में फैले हुए हैं। आदिवासियों का रहन सहन, खानपान, भाषा, पहनावा और रीति रिवाज तक अलग होते हैं, जो आम लोगों से इन्हें बेहद खास बनाती है। लेकिन आदिवासी समुदाय के लोग सुख सुविधाओं से दूर जंगल में निवास करते हैं, जिसके चलते इन्हें आर्थिक ही नहीं समाजिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। आदिवासियों के इन्हीं हितों और अधिकारों की रक्षा करने के लिए हर सल दुनियाभर में 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाय जाता है। लेकिन इस मौके पर छत्तीसगढ़ में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विकास मरकाम की ओर से आदिवासी दिवस नहीं मनाने की अपील को लेकर सियासी गलियारे में बवाल मच गया है।
CG BJP Leader on World Tribal Day मामले को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि आज अगर क्रांति दिवस है, आज के दिन महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत थी। आज विश्व आदिवासी दिवस भी है, भाजपा की सरकार में आदिवासी समाज हमेशा से उपेक्षित रहा है उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा है। हमारा दुर्भाग्य है कि आदिवासी मुख्यमंत्री के राज्य में सरकार आदिवासी दिवस नहीं मान रही है।
वहीं, कांग्रेस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि विकास मरकाम विश्व आदिवासी दिवस ना मानने का ज्ञान दे रहे हैं, जब पूरी दुनिया आदिवासी समाज की संस्कृति, पहचान और अधिकारों के सम्मान में यह दिवस मना रही है तो भाजपा नेताओं को इस पर आपत्ति क्यों?
वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार को देश के गृह मंत्री चला रहे हैं, आदिवासियों और छत्तीसगढ़ के लोगों का हक मारा जा रहा है। ये हमारा दुर्भाग्य है कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासियों का हक मारा जा रहा है उनके अधिकारों की रक्षा नहीं हो रही है उनका जल, जंगल, जमीन बेचा जा रहा है।
इससे आदिवासी उद्वेलित और नाराज हैं मुख्यमंत्री को आदिवासियों से माफी मांगना चाहिए।