School Teacher Video Viral: शिक्षक ने स्कूल में बुलाई 4500 रुपए वाली 'मैडम', अचानक आ धमके जिला शिक्षा अधिकारी, सामने आया वीडियो / Image: IBC24
This browser does not support the video element.
मुरैना: School Teacher Video Viral सरकार जहां स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों की नियुक्तियां कर रही है तो वहीं दूसरी ओर जिले के कैलारस विकासखंड के पोखरपुर प्राथमिक विद्यालय से सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों की नियुक्तियां कर रही है तो वहीं यहां कथित तौर पर सरकारी शिक्षक की जगह निजी शिक्षिका बच्चों को पढ़ाती मिली। हैरानी की बात तो ये है कि इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को भी नहीं थी, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी भगवान सिंह इंदौलिया के औचक निरीक्षण के दौरान पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।
School Teacher Video Viral मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा अधिकारी भगवान सिंह इंदौलिया कैलारस विकासखंड के सकूलों का औचक निरीक्षण करने निकले थे। इसी दौरान पोखरपुर सरकारी स्कूल में पदस्थ अमरलाल रावत की जगह निजी शिक्षिका प्रीति रावत बच्चों को पढ़ाती मिलीं। बताया जा रहा है कि निजी शिक्षिका को कथित तौर पर 4500 रुपए प्रतिमाह पर पढ़ाने के लिए रखा गया था। वहीं छात्राओं से पूछताछ में आरोप सामने आया कि शिक्षक सुबह स्कूल पहुंचकर ई-अटेंडेंस लगाते हैं और फिर चले जाते हैं। जबकि उनकी जगह निजी शिक्षिका बच्चों की पढ़ाई कराती हैं।
वहीं, निरीक्षण के दौरान स्कूल में दर्ज छात्रों की संख्या से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध नहीं मिली। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने मौके का वीडियो बनाकर कलेक्टर को भेजा है। अब इस पूरे मामले की जांच के बाद ही शिक्षा विभाग संबंधित शिक्षक और अन्य जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई करता है?
जिला शिक्षा अधिकारी भगवान सिंह इंदौलिया का कहना है कि पोखरपुर प्राथमिक विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितता पाई गई है। शिक्षक अमरलाल रावत की जगह एक गैर-शासकीय शिक्षिका बच्चों को पढ़ाती हुई मिलीं। बच्चों से पूछताछ में पता चला है कि शिक्षक केवल ई-अटेंडेंस लगाने आते हैं। मौके की पूरी स्थिति का वीडियो बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टर महोदय को भेज दिया गया है। संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें