रतलाम, मध्यप्रदेश। पैतृक जमीन संपत्ति के बंटवारे के लिए एक सगे चाचा ने अपने ही भतीजे का अपहरण करा दिया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से युवक को सुरक्षित बचा लिया है। रतलाम के गांव दिवेल में रहने वाले रामलाल ने अपनी पैतृक संपत्ति के बंटवारे के लिए अपने भतीजे महेश के अपहरण की साजिश रची। गांव के ही मुमताज नाम के शख्स को इसकी सुपारी दी।
पढ़ें- मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का बड़ा बयान, कहा- संकट में आ जाएगी सरकार, अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया…
मुमताज अपने साथियों के साथ खेत पर काम करते वक्त भतीजे महेश के सिर पर नकली रिवॉल्वर तानकर उसे बंधक बना लिया। मुमताज के साथ पांच और लोगों ने महेश को कार में बैठकर उसका अपहरण कर लिया।
पढ़ें- बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का प्रज्ञा ठाकुर पर विवादित बयान, ‘आत…
रामलाल ने अपहरण करने के बदले में मुमताज सहित 5 लोगों को 1-1 लाख रुपये देने का वादा किया था । आरोपियों ने महेश के मोबाइल से ही फोन लगाकर उसके पिता से 80 लाख रुपए बताए ठिकाने पर पहुंचाने के लिए कहा। पैसे नहीं देने पर महेश की हत्या करने की धमकी दी।
पढ़ें- MP में सियासी घमासान: निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा की सामने आ..
महेश के भाई की शिकायत पर कॉल डिलेट से पता चला कि आरोपी राजस्थान के मण्डफिया (सावरिया सेठ) के गांव में महेश को छिपा कर रखा है । पुलिस ने दबिश देकर 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो पता चला कि अपहरण कि साजिश रचने वाला उसी का चाचा रामलाल है । महेश के परिवार वालों ने पुलिस के इस काम से खुश होकर पुलिसकर्मियों को 25 हजार का नगद इनाम दिया । वहीं अपहरण की सुपारी लेने वाला मुमताज फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।