अनियंत्रित कार खंभे से टकराकर सड़क किनारे पलटी, पलभर में जलकर हो गई खाक.. देखिए वीडियो

अनियंत्रित कार खंभे से टकराकर सड़क किनारे पलटी, पलभर में जलकर हो गई खाक.. देखिए वीडियो

अनियंत्रित कार खंभे से टकराकर सड़क किनारे पलटी, पलभर में जलकर हो गई खाक.. देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: January 7, 2020 6:51 am IST

धार, मध्यप्रदेश। धरमपुरी में एक कार हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई। आग पलभर में कार पुरी तरह जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि मनावर की ओर जा रही कार का सन्तुलन बिगड़ा और कार पहले एक खंभे से टकराई जिसके बाद कार पुल के पास बने गड्ढे में चली गई।

पढ़ें- तेजाब फेंकने के डर से मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने जहर खाया, पुलिस ने …

इस दौरान कार में स्पार्किंग हुई और फिर कार जलने लगी धीरे-धीरे कार पूरी तरह से जल गई और राख के ढेर में तब्दील हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना धरमपुरी उपजेल के समीप अंधे मोड़ की है। मंगलवार सुबह वहां से गुजर रही एक कार का संतुलन बिगड़ा और कार गड्ढे में चली गई। कार का चालक समय रहते कार से निकल भागा।

पढ़ें- मौसम विभाग की चेतावनी, आगामी 5 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में हो …

सूचना पाकर मौके पर धरमपुरी पुलिस और दमकल पहुंची और आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। पुलिस ने बताया कि कार मनावर की ओर जा रही थी। आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद कार मालिक सामने नहीं आया है। अब पुलिस आरटीओ के माध्यम से कार मालिक की तलाश कर रही है। एक्सपर्ट व्यू शायद कोहरा होने के कारण कार का अंधे मोड़ बैलेंस बिगड़ा और यह हादसा हुआ।

पढ़ें- होल्कर स्टेडियम में आज होगा भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा T-20 मुकाबला…

देखिए वीडियो


लेखक के बारे में