ग्वालियर: उपचुनाव की तारिख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासर में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। राजनीतिक दलों के नेता जहां एक और जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। इसी कड़ी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस की ओर से लगाए आरोपों को लेकर कहा कि कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है। सिर्फ आरोप लगाकर अपनी दुकान चलाने का काम कर रही हैं, लेकिन वह इस चुनाव में सफल नहीं हो पाएगी। कांग्रेस को जनता मैंडेट दिया था, लेकिन वह अपनी सरकार को नही संभाल सकें।
Read More: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, अंबिकापुर में झमाझम बारिश, शहर के कई कॉलोनियों में भरा पानी
केंद्रीय मंत्री तोमर ने आगे कहा कि कांग्रेस आज के समय में अप्रसांगिक हो गई है। उपचुनाव में कैंडिडेट नहीं मिल रहे थे, तो उधार के कैंडिडेट मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस के जो नेता बचे हैं, वह भी अब अप्रसांगिक हो गए हैं। कार्यकर्ताओं में ही अविश्वास का माहौल है। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर प्रहार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के बारे में सबको पता है, वह जहां जाते हैं कांग्रेस की हवा खराब करने का काम ही करते हैं।
आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर लगातार भू माफिया मुद्दे पर कांग्रेस हमलावर है। ग्वालियर में सिंधिया ट्रस्ट के द्वारा जमीन अपने नाम कराए जाने को लेकर लगातार सिंधिया को भूमाफिया साबित करने में लगी हुई है। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने एक बड़ा मुद्दा बना लिया हैं। आज इस भू माफिया के आरोपों पर बीजेपी के सांसद ज्योतिराज सिंधिया ने आज चुप्पी तोड़ी है।
Read More: छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज नहीं होने से नाराज थी युवती चढ़ गई टॉवर पर, मची अफरातफरी