बिलासपुर। सूबे के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया अपने एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को बिलासपुर पहुंचे। यहां मंत्री ने शहर में चल रहे योजनाओं, विकास कार्यों और निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने काम में अनियमितता को लेकर तीन अधिकारियों को नोटिस व एक सफाई ठेकेदार को हटाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति के लिए अमृत मिशन योजना को मार्च तक पूरा करने और निर्माण कार्यो में पारदर्शिता व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत भी मंत्री ने अधिकारियों को दी।
ये भी पढ़ें- शिवसेना में बड़ी फूट, नाराज 17 विधायकों को मनाने पहुंचे मनोहर जोशी,…
निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री ने साफ किया कि निर्माण कार्यों में कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगी। मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार के प्रस्तावित योजनाओं व भ्रष्टाचार को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 15 साल में कमीशनखोरी व जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। सीवरेज, गौरवपथ जैसी योजनाओं में भी भ्रष्टाचार हुआ है। इंजीनियर्स की कमेटी इसपर जांच कर रही है, रिपोर्ट के बाद तथ्यों के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- अरपा पइरी के धार, महानदी हे अपार, शासकीय कार्यक्रमों के प्रारंभ में…
मंत्री शिव डहरिया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जोगी कांग्रेस से लौटे हुए नेताओं को टिकट देने नहीं देने, तय करने का काम संगठन का है। भीमा मंडावी मामले में एनआईए जांच के न्यायालय के निर्देश पर डहरिया ने कहा, न्यायालय के निर्णय का निश्चित रूप से पालन होना चाहिए। आगे डहरिया ने कहा, हम किसानों को धान का ₹2500 समर्थन मूल्य देना चाहते हैं, भाजपा इसमें अपनी कमी छिपाने के लिए कुछ भी बात कर रही है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ZhZoI7nRpd8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>